रांची, मार्च 19 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। फार्मास्यूटिकल शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए उषा मार्टिन विवि में गुरुवार को फार्मा अन्वेषण का आयोजन किया गया। डीन अकादमिक प्रो. बीएन सिन्हा ने फार्मास्यूटिकल शिक्षा में नवाचार, अनुसंधान और सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। मैनकाइंड फार्मा प्रालि के सीनियर प्रेसिडेंट अभय श्रीवास्तव ने उद्योग की वर्तमान प्रवृत्तियों और करियर अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ दिलीप ब्रह्मा डॉ निरंजन पांडा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर और मौखिक प्रस्तुति सत्र आयोजित किए गए। भावी फार्मासिस्टों को समाज और स्वास्थ्य सेवा के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर फार्मासिस्ट शपथ दिलाई गई। मौके पर प्रति कुलपति प्रो मिलिंद, रजिस्ट्रार डॉ एसके वर्मा, कैंपस डायरेक्टर डॉ एके मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.