रांची, सितम्बर 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि की आंतरिक समिति ने पॉश अधिनियम के तहत "मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं सहायता तंत्र" विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। कोर सदस्य डॉ. प्रियंका पल्लवी ने सत्र का संचालन किया। छात्राओं को यौन उत्पीड़न के स्वरूप, मनोवैज्ञानिक प्रभाव, कानूनी व संस्थागत सहायता, आंतरिक समिति की भूमिका, शिकायत प्रक्रिया, गोपनीयता, परामर्श एवं सहायता व्यवस्था की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...