रांची, मई 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च (सिम्फर) धनबाद के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को लेकर बुधवार को प्री-एमओयू बैठक हुई। बैठक में सिम्फर धनबाद के डॉ. नीरज कुमार और उनकी तकनीकी अधिकारी टीम के साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शिव प्रताप वर्मा, डीन अकादमिक डॉ. बीएन सिन्हा, कैंपस निदेशक डॉ. एके मिश्रा, खनन विभागाध्यक्ष प्रो. बीएन दुबे तथा खनन विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य भविष्य में शैक्षणिक और शोध सहयोग की संभावनाओं का अन्वेषण करना था। इस दौरान उन्नत शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खनन और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक और उद्योगोन्मुख शिक्षा को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में पर्यावरणीय दृष्टि से उत्तरदायी और सतत विकास आधारित ग...