रांची, अप्रैल 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा को पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों (बीएससी एमएलटी सहित) के संचालन के लिए सत्र 2025-26 और 2026-27 हेतु संबद्धता विस्तार की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत दी गई है। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय को सत्र 2020-23 से 2024-27 तक के लिए संबद्धता प्राप्त थी। संबद्धता विस्तार से विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का संचालन जारी रहेगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा मिलेगी और राज्य को प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों का लाभ मिलेगा। विभाग ने संबंधित परिषद और संस्थान को आवश्यक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.