उषा मार्टिन के विद्यार्थियों ने किया हिंदुस्तान का भ्रमण
रांची, सितम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की ओर से सोमवार को हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड, कोकर, रांची का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इसमें पत्रकारिता और अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को समाचार पत्र के निर्माण और प्रकाशन की विभिन्न प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने समाचार संकलन, रिपोर्टिंग, संपादन, पेज डिजाइनिंग और प्रिंटिंग समेत समाचार संस्थान की दैनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मीडिया संस्थान के विभिन्न विभागों में कार्यरत पेशेवरों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को भी समझा। इस दौरान उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता के व्यावहारिक पहलुओं को समझते हुए कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सैद्धांतिक विषयों को वास्तविक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.