रांची, सितम्बर 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र दीपक यादव का चयन प्रतिष्ठित कंपनी एलिएशन सीएई सर्विस प्रा. लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर 9.60 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपक की उपलब्धि उनके तकनीकी ज्ञान, मेहनत और उद्योग-केंद्रित कौशल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चयन से विद्यार्थियों के लिए बेहतर करियर अवसर भी रेखांकित होते हैं। विवि पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- उषा मार्टिन के छात्र को मिला 9.60 लाख का पैकेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...