देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून। लीनस सर्विस ऑर्गेनाइजेशन डिस्ट्रिक्ट भागरथी की नई कार्यकारणी गठित की गई। इस दौरान उषा बंसल ने अध्यक्ष और नीना मित्तल ने सचिव पद की शपथ ली। साथ ही 25 बालिकाओं को निशुल्क सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। सोमवार को दून क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उषा बंसल अध्यक्ष, नीना मित्तल सचिव, कोषाध्यक्ष तरूणा सिंघल, प्रोजेक्ट कोषाध्यक्ष अनामिका जिंदल और पीआरओ निमिशा जैन बनीं। समारोह में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया लीनस क्लब की अध्यक्ष आशा मोहन रहीं। कार्यक्रम में उषा की आशा ट्रस्ट की ओर से स्कूल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति थीम पर बैनर प्रेजेंटेशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा गोयल और उषा नागर ने किया। इस दौरान लीनस क्लब दून लहर, लीनस क्लब दून वैली, लीनस क्लब दून और लीनस क्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.