उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अभाविप की बैठक संपन्न
पाकुड़, मई 21 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पाकुड़िया नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पाकुड़िया में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर इकाई के पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श करना तथा संगठन के नए दायित्वधारियों का चयन करना था। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा परिषद् की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से विद्यालय के शिक्षक किशोर भगत को आगामी नगर अध्यक्ष तथा परिषद् के पूर्व कार्यकर्ता विनित जायसवाल को आगामी नगर मंत्री के रूप में चयनित किया गया। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशल, विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, अभाविप पाकुड़िया नगर इकाई के वर्तमान नगर मंत्री रोकी कुमार पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.