पाकुड़, मई 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय विद्यालय उषा देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पाकुड़िया में शुक्रवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करना था। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के कक्षा अरुण से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित कर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत, कविता पाठ और लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सचिव अमर भगत, कोषाध्यक्ष तारक साव, अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ ओझा, संरक्षक सनातन घोष एवं...