भागलपुर, सितम्बर 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में नालसा की जागृति योजना के तहत इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सनोखर हाट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष अखिलेश कुमार और मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव के निर्देशन में हुआ। प्राधिकार के मनीष पांडेय ने बताया कि योजना के तहत 30 सितंबर तक अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...