लखीसराय, जनवरी 4 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक नृत्य एवं भूमिका निर्वाहन (रोल प्ले) प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 से 9 जनवरी तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर में किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन जोनल स्तर की स्पर्धाएं होंगी, जिसके बाद चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। समापन अवसर पर ग्वालियर दर्शन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत जिला स्तर से हुई थी। जिसके बाद राज्य स्तरीय स्पर्धाएं संपन्न कराई गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला लखीसराय की ओर से प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया के प्रतिभागी दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.