सिमडेगा, अप्रैल 22 -- बानो, प्रतिनिधि। डालसा के तत्वावधान में लीगल लिटरेसी क्लब प्लस टू उवि बानो में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप केसरी ने पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं पीएलवी अशोक कुमार तिवारी ने पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य पर अपने विचार रखे। साथ ही लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए छात्रों को आगे आने की अपील की। कार्यकम में जीरो एफआईआर के लिए धारा 173(1) ,नालसा ट्राल फ्री 15100 एवं क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम मौके पर प्राचार्य आनंद कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकाएं उपस्थिथ थे। यह भी पढ़ें- मुरहू में छात्राओं को ...