उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- महाराष्ट्र के उल्हासनगर में रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हरीश गंजवानी के तौर पर हुई है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बताया कि हरीश अज्ञात हमलवरों ने बंदूक से हरीश के ऊपर दो राउंड फायरिंग की। इस हमले से तुरंत ही उनकी मौत हो गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह घटना विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है। घटना के बाद आसपास लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल अभी तक हत्या के पीछे का असली मकसद सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने बताया कि घटना की हर ऐंगल से जांच की जा रही है। अपडेट की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.