मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत भव्य जागरूकता, संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी डा. नीलम राय ने उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं से संवाद कर उन्हे सम्मानित किया।बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डा. नीलम राय, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कालेज व पुलिस मार्डन स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों (खेल, शिक्षा, चिकित्सा, योग आदि) में उत्कृष्ट/उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला...