पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर अक्षत, चंदन और बेलपत्र अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुदना, बैरिया, रेड़मा पुलिस लाइन, बेलवाटीकर, गोरहो मंदिर, स्टेशन रोड जीआरपी थाना के समीप, एसपी कोठी रोड, सिंगरा अमानत नदी तट, जोड़ अमानत नदी किनारे, जमुने भैसाखुर मंदिर शाहपुर चैनपुर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही। महादेवी सेवक संघ नदी किनारे, पुलिस लाइन, बेलवाटीका, रेड़मा राम जानकी मंदिर और एसपी कोठी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.