प्रयागराज, मार्च 21 -- रहमत, मोहब्बत और बराबरी के पैगाम को समर्पित ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को उल्लास से मनाया गया। गलियों में इत्र की खुशबू बिखरी तो घरों में सेवई की मिठास ने ईद के फिजा को खास बनाया। लोगों ने एक साथ सजदे में झुककर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में ऐसा माहौल दिखा कि ईद सिर्फ एक कौम का जश्न नहीं बल्कि यह मोहब्बत, एकता और रहमत की आवाज है। चौक जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण तीन बार में नमाज अदा कराई गई। वहीं ईद पर शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ गम व गुस्से का इजहार करते हुए बांह में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी ने कहा कि हमारा दिल आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी खामेनेई व अन...