सराईकेला, अगस्त 30 -- संवाददाता। कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में उल्लास साक्षरता पखवाड़ा की तैयारी को लेकर बैठक की गई। 1 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाले उल्लास साक्षरता पखवाड़ा को सफल बनने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता बीईईओ संजय कुमार जोशी ने की। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संकुल साधनसेवी, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी शामिल हुए। मौके पर जोशी ने कहा कि उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का उद्देश्य निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- उल्लास साक्षरता पखवाड़ा की तैयारी को लेकर बैठक, घर-घर सर्वे पर जोरसाक्षरता की योजना पखवाड़ा के दौरान घर-घर सर्वेक्षण कर निरक्षर लोगों की पहचान क...