सराईकेला, सितम्बर 2 -- सरायकेला। जिले के सभी प्रखंडों में सोमवार से उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ हो गया है। इस महाअभियान के तहत 15 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के असाक्षर महिला-पुरुषों को उल्लास एप के माध्यम से जोड़कर बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में पारंगत किया जाएगा। यह प्रेरणादायक पखवाड़ा आगामी 14 सितंबर तक पूरे जिले में संचालित होगा। सरायकेला प्रखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में जिला नोडल पदाधिकारी तरुण कुमार सिंह, बीपीओ पंकज महतो, विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम एवं बीआरपी गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरपी, वीटी शिक्षक और प्रभारी शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया। यह भी पढ़े...