उल्लास मेले में छाया यूपी जालौन का जादू, हस्तनिर्मित टीएलएम ने खींचा सबका ध्यान
उरई, सितम्बर 10 -- उरई। संवाददाता अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित उल्लास मेले में उत्तर प्रदेश के हस्तनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री स्टॉल ने विशेष आकर्षण बटोरा। देशभर से आए प्रतिभागियों और शिक्षकों ने नवाचारी सामग्रियों में खासी रुचि दिखाई। जालौन के शिक्षकों ने मेले में यूपी का प्रतिनिधित्व किया।
प्रस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशन और जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार के सहयोग से जालौन के शिक्षक नीरज तिवारी एवं उदय करन राजपूत ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। स्टॉल पर असाक्षर जनों को पढ़ने, लिखने और गणितीय अवधारणाओं को सरलता से समझाने में सहायक विभिन्न हस्तनिर्मित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध और कम लागत वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.