देवघर, मार्च 15 -- चितरा,प्रतिनिधि। सारठ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संकुलों में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में चितरा संकुल के कुल 155 महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बता दें कि निदेशक, प्राथमिक शिक्षा सह सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड तथा जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर के निर्देश के आलोक में एनआईओएस द्वारा निर्धारित बुनियादी संख्यात्मक जांच परीक्षा विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय को 10-10 तथा प्राथमिक विद्यालयों को 8-8 परीक्षार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के निरक्षर लोगों को साक्षर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.