पलामू, मार्च 17 -- मेदिनीनगर। श्रीरामनवमी महोत्सव की तैयारी के क्रम में मेदिनीनगर में 17 मार्च की देर शाम में द्वितीय मंगला जुलूस बजरंगी झंडे आदि के साथ निकाला गया। शाम करीब 8:30 बजे मंगला जुलूस शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार के विभिन्न मार्ग से होते हुए महावीर मंदिर पहुंचा जहां बजरंगबली की आराधना पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया। मेदिनीनगर के शिवाला घाट स्थित महावीर मंदिर में पूजा कर मंगला जुलूस केंद्रीय श्रीरामनवमी समिति-श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में निकाला गया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह के साथ महासचिव मनोज लाली, दुर्गा जौहरी, रोहित पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रीरामभक्त शामिल हुए और मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम, बजरंग बली आदि का जयकारा लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...