कन्नौज, मार्च 27 -- गुरसहायगंज। रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा मंदिरों, धार्मिक स्थान और घरों में लोगों में कन्या पूजन के साथ श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन ग्रहण कराया। और उन्हें दान दक्षिणा दी। इस पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में श्रद्धा और भक्ति भाव दिखाई दे रहा था। सुबह से लोग कन्या भोज के लिए कन्याओं को तलाशते हुए देखे गए। एक दूसरे के घरों से कन्याएं जैसे ही निकली, लोग उन्हें आदर भाव के साथ हाथ पकड़ कर अपने-अपने घर भोज के लिए ले जाते हुए देखे गए। नगर के श्री राम मंदिर, संतोषी माता मंदिर आदि स्थानों पर भी राम नवमी के अवसर पर खासी चहल पहल और भीड़भाड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.