मधेपुरा, मई 9 -- मधेपुरा।जिले का 46वां स्थापना दिवस शनिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्कूली बच्चों के साथ शहर में प्रभात फेरी निकाली गयी। वहीं बीपी मंडल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय कलाकारों में भारी उत्साह नजर आया। जिला स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग की ओर से एसएनपीएम स्कूल से भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में बैनर, तख्तियां एवं जागरूकता संदेश के साथ छात्र- छात्राओं ने शहर का भ्रमण किया। प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य मधेपुरा जिले की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मगौरव एवं सामाजिक जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.