उल्लास के साथ मनाई नाना साहब की जयंती
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने क्रांतिकारी नाना साहब पेशवा की पावन जयंती पर मंगलवार को नानाराव पार्क में विचार संगोष्ठी आयोजित की। पूर्व पार्षद आलोक दुबे अप्पू ने कहा कि अत्यंत खेद की बात है कि जिस नाना साहब पेशवा के नाम पर पार्क है। वहां पर उन्ही की प्रतिमा नहीं है। समिति नाना साहब की प्रतिमा नाना राव पार्क में लगाने की मांग करती आ रही है। अध्यक्षता सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने की। संदीप साहू, अनिल त्रिपाठी, दीनानाथ द्विवेदी, स्वतंत्र मिश्रा, अभिषेक, दैव, प्रतिभा साहू, देवांश पांडे, रवि दत्त मिश्रा, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.