बिजनौर, मार्च 6 -- शेरकोट। शेरकोट नगर में होली का पर्व इस वर्ष पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। नगर में होली के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें नगर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान पूरा नगर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया, वहीं लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। होली का यह पारंपरिक जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। जुलूस के दौरान लोगों में आपसी भाईचारे और सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला। पूरे नगर में होली के गीतों और ढोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.