बिहारशरीफ, मार्च 2 -- उल्लास का रंग: अमृत और सर्वार्थसिद्धि योग में कल उड़ेगा गुलाल ढोल-मंजीरे की थाप और फगुआ के गीतों से गूंज रहे गांव-शहर सोमवार देर रात हुआ होलिका दहन, 4 मार्च को सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी होली होली गीतों से सजीं चौपालें, गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने को आतूर हैं लोग फोटो होली अस्थावां - अस्थावां प्रखंड मुख्यालय में होली की खुशियां बांटते जनप्रतिनिधि व कर्मी। होली सदर : सदर अस्पताल के सभागार में होली मिलन समारोह में सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह व अन्य। होली इस्लामपुर : इस्लामपुर प्रखंड के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में होली मिलन में शामिल लोग। होली स्कूल : होली मिलन समारोह में शामिल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। रंगों और खुशियों का महापर्व होली पूरे नालंदा पर छा गया है। छोटे-बड़े का भेदभाव मि...