झांसी, अप्रैल 3 -- भगवान हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन एक होटल में किया गया। श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम हुआ। शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन किया। बृहृमचारी राघवेन्द्र चैतन्य द्वारा विधिवत हनुमान जयंती पूजन हुआ। उन्होंने श्रीराम भक्त हनुमान जी की सेवा समर्पण और निर्भयता को जीवन में अपनाने की बात रखी। उन्होंने कलियुग में हनुमान जी के विशेष महत्व को उल्लेखित किया। बताया कि एक सार्थक जीवन किस तरह से जिया जाता है इसके सभी सूत्र हनुमान जी के जीवन में देखने को मिलते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान जी के 108 नामों का सामूहिक जप किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत दिव्य एवं ऊर्जावान हो उठा। इस दौरान मुकेश गुप्ता चंद्रा अरोड़ा के अलावा अन्य कई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...