कोडरमा, सितम्बर 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में 'उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य असाक्षर लोगों को अक्षर ज्ञान के साथ बुनियादी गणितीय कौशल से दक्ष बनाना तथा निरक्षरता को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना है।प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा के लिए कुल 48 केंद्र बनाए गए थे। इनमें कुल 1088 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों में 630 महिलाएं और 458 पुरुष शामिल थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत लोगों को साक्षर कर...