भागलपुर, मार्च 3 -- मध्य विद्यालय जगदीशपुर में उल्लासपूर्वक होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि उत्सव मनाने से सभी में अपने आप का भावात्मक विकास होता है। इस बार विद्यालय परिवार में होली को लेकर एक अलग उत्साह माहौल था। जिसका कारण था बिहार के सबसे बड़े शिक्षक समूह टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा प्रकाशित प्रगाथा में मध्य विद्यालय जगदीशपुर के गतिविधि को स्थान देना। इसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार, प्रगाथा के संपादक सीमा कुमारी तथा पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...