मेरठ, मार्च 3 -- खंड शिक्षा केंद्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव उल्धन की मढैया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रखी होलिका का सोमवार को दहन नहीं हो सका। होलिका दहन न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी काफी मानमनोव्वल किया, लेकिन एक ग्रामीण की हट के आगे सब विफल हो गए। ग्रामीण का कहना था कि ग्रहण के कारण होलिका दहन नहीं हो सकता। ग्रामीणों के अनुसार उल्धन की मढैया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में काफी समय से होलिका दहन होता आ रहा है। इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में होलिका रखी गई थी, लेकिन सोमवार को चंद्रग्रहण को लेकर होलिका दहन पर असमंजस की स्थिति बनी थी। हालांकि ज्योतिषाचार्यों द्वारा होली दहन का समय सोमवार शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक बताया था। इसी को लेकर ग्रामीणों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद हंगामा होने की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.