नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास रविवार देर रात उल्टी दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। बच्चे की हालत गंभीर है। पीड़ित ने फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह अपने सात साल के बेटे के साथ कहीं गए थे। उन्हें घर आने में देर रात हो गई। उन्होंने सेक्टर-15 गोलचक्कर के पास जैसे ही बाइक मोड़ी आगे से उल्टी दिशा में आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठा बच्चा जमीन पर गिर गया। उसको गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थीं। वे नशे में थे। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर घटनास्थल और उसके आसपा...