नोएडा, मई 8 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 में उल्टी दिशा से आए वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 की जेजे कॉलोनी निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता नीरज कुमार 29 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे बैंक से गाजियाबाद जा रहे थे। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में उल्टी दिशा से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक को खोज रही है। वहीं, बहलोलपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह 25 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। ...