रायबरेली, फरवरी 24 -- रायबरेली,संवाददाता। मौसम में बदलाव के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। इस समय जुखाम, बुखार के साथ पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीज बढ़ने लगे। इसमें बीते सोमवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई एक नौ साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बीस मरीजों को अलग-अलग वार्डो में इलाज के लिए भर्ती किया गया। नसीराबाद थाना क्षेत्र के गुड़खेत गांव की रहने वाली किशोरी अजरा (9) पुत्री फैय्याज की बीते सोमवार को अचानक उल्टी दस्त के साथ पेट दर्द होने लगे। परिजन बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने बच्ची को वार्ड में भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में बच्ची ने देर रात दम तोड़ दिया। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिला अस्पताल में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसमें मंगलवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.