सोनभद्र, जून 3 -- सलखन। राबर्ट्सगंज ब्लाक के मारकुंडी गांव के मीना बाजार में मंगलवार की रात उल्टी-दस्त से पीड़ित वृद्धा 71 वर्षीय समरथी देवी पत्नी स्व. कल्लू की मौत हो गई। समरथी देवी को मंगलवार की रात उल्टी दस्त होने लगी तथा हालत गंभीर होने पर आसपास पड़ोस के लोगों तथा परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वृद्धा की मौत की खबर की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों का सुबह से ही काफी तांता लगा हुआ था वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से तिवई गांव की महिला की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...