बदायूं, मई 27 -- बदायूं। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए शाहजहांपुर के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की ओर से मिली सूचना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।मामला शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के पटना देवकली गांव का है। यहां के रहने वाले 18 वर्षीय वागेश पुत्र राजपाल को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बदायूं के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्धावस्था में मौत युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्ट...