उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम की मौत
हाथरस, जून 12 -- - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना का मामला हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना में गुरूवार की रात उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम की मौत हो गई।कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना निवासी मनोज इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उनका नौ माह का बेटा दीपांशु पिछले कुछ दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात बच्चे की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.