गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। चिलचिलाती गर्मी में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फिजिशियन की ओपीडी में करीब 70 प्रतिशत मरीज इन्हीं समस्याओं के पहुंच रहे हैं। एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पतालों में मंगलवार को 2900 मरीज ओपीडी में पहुंचे। तेज गर्मी और धूप के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो रही है। इससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द और वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। करीब 70 फीसदी मरीजों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत देखने को मिली। दोनों अस्पतालों में मंगलवार को 15 से 20 मरीजों को बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की सिकायत के बाद भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- गर्मियों में बार-बार दस्त से परेशान? ट्राई करें न्यूट्रिशनिस्ट का बताया ये 3 चीजों वाला नुस्खा संयुक्त अ...