बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच,संवाददाता। तीन दिनों में दिन व रात का लुढ़का तापमान बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर भारी पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त व जकड़न से प्रभावित मरीजों की संख्या में 30 फीसद का इजाफा हुआ है। उल्टी-दस्त से प्रभावित 20 बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। खांसी व गले में खराश से पीड़ित लोगों की संख्या भी मेडिसिन ओपीडी में अचानक बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के बालरोग व मेडिसिन विभाग की ओपीडी के बाहर सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों के कक्ष में पहुंचने पर मारामारी की स्थिति दिखी। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी व गले में जकड़ने से प्रभावित पहुंचे थे। डॉ अनूप कुमार ने बताया कि अचानक तापमान आठ डिग्री तक नीचे आ गया है। ऐसे में ठंडी वस्तुओं के सेवन से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। कई मरीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.