उल्टी और दस्त से लोग हो रहे परेशान
मधेपुरा, जून 1 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र भीषण गर्मी को लेकर सदर अस्पताल, और निजी अस्पतालों में मरीजो की भीड़ देखी जा रही है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में खान-पान में लापरवाही के कारण लोग उल्टी दस्त और बुखाड़ की चपेट में आने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस भीषण गर्मी में जब भी घर से निकलें तो साथ में छाता और एक बोतल पानी लेकर चलें। गर्मी में पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है। जिस कारण उल्टी दस्त और बुखाड़ की चपेट में लोग आ सकते हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती देवरी चकला निवासी रंजन देवी के परिजनों ने बताया कि ने बताया कि उसे उल्टी-दस्त अधिक होने के कारण बेहोश होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.