भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तीखी धूप तो मेघ की दस्तक से लोगों की सेहत बिगड़ जा रही है। मौसम की दोहरी मार संक्रामक बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। उल्टी, दस्त, डायरिया, हृदय रोग, बीपी, शुगर के मरीजों में वृद्धि होता जा रहा है। बुधवार को दिन भर धूप होने से लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे। सुबह 11 बजे ही सड़कों पर वाहनों की संख्या करीब 25 फीसदी घट गई। बाजारों में भीड़ गायब होते ही दुकानदार आधा शटर डाउन कर दोपहरिया में आराम करते नजर आए। अत्यधिक जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकले।तीखी धूप से अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन दिनों मौसम का मिजाज अचानक बदल जा रहा है। सुबह आसमान में मेघ काब्जा बना तो थोड़ा राहत था। नौ बजे के बाद धूप ने रौद्र रूप धारण कर लिया। फिर क्या था घर से बाहर निकले लोग...