उल्टी, पेट दर्द व बुखार के मरीज बढ़े
बस्ती, मई 24 -- साऊंघाट। आसमान से बरसती आग रूपी गर्मी लोगों को बीमार बना रही है। सीएचसी साऊंघाट में उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उन्हें ड्रिप चढ़ानी पड़ रही है। ओपीडी में मरीजों से घिरे हुए डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इस समय तापमान चरम पर है। बिना खुद को सुरक्षित किए व खाली पेट धूप में पड़ने पर बीमार होने का खतरा बना हुआ है। रात के समय नींद न पूरी होने से भी लोगों को समस्या हो रही है। उल्टी, दस्त व पेट दर्द के काफी मरीज आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- मरकच्चो सीएचसी में बढ़े लू, वायरल फीवर व डिहाइड्रेशन के मरीज पेट में ऐंठन, जलन, मिचली आदि की भी शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। दोपहर दो बजे तक 66 मरीज आ चुके थे। इसके बाद भी मरीजों के आने का तांता लगा हुआ था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.