नई दिल्ली, अगस्त 24 -- पालक पनीर का नाम सुनते ही दिमाग में हरे रंग की गाढ़ी ग्रेवी और उसमें डूबे पनीर के टुकड़े आते हैं। लेकिन अगर इस बार पालक पनीर को थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाए तो? यही है उल्टा पालक पनीर की रेसिपी। अगर घर में रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर मन भर गया है, तो यह रेसिपी आपकी फैमिली के लिए एक अच्छा चेंज हो सकती है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।उल्टा पालक पनीर बनाने के लिए क्या चाहिए?पालक के लिए: 2 कप बारीक कटा पालक, 2 बड़े चम्मच बेसन, हरी मिर्च बारीक कटी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, थोड़ा तेलग्रेवी के लिए: 200 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 8-10 काजू, आधा कप दही, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच जीरा, धनिया पाउडर, कसूरी...