उल्टा तिरंगा फहराने और वंदे मातरम् अधूरा गाने पर स्पष्टीकरण तलब
बांका, सितम्बर 21 -- पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय ने प्लस टू राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय, पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पिंकू कुमारी से स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई कथित लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त को विद्यालय में कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराया गया था। मामले में आरटीआई जिला अध्यक्ष, बांका, अशोक कुमार सिंह की ओर से परिवाद-पत्र दिया गया था। शिकायत के साथ आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में छपी खबर का कतरन भी संलग्न की गई थी। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया कि समारोह के दौरान 'वंदे मातरम्' के केवल प्रथम दो छंद गाए गए और अंतिम चार छंद छोड़ दिए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: आरएसकेउच्च विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.