उलेमा ने समाज सुधार, एकता और भाईचारे पर दिया जोर
रांची, जून 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोनचीपी गांव में मस्जिद ए अक्सा के निर्माण को लेकर मंगलवार रात जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमीयत उलेमा उड़ीसा के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मौलाना सैयद नकीबुल अमीन बरकी, लोहरदगा के मौलाना मोहम्मद एकरामुल हक अइनी समेत कई उलेमा-ए-इकराम शामिल हुए। जलसे की शुरुआत कारी इरशाद द्वारा कुरान पाक की तिलावत से की गई। मुख्य वक्ता मौलाना नकीबुल अमीन बरकी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए आपसी एकता, अच्छे आचरण और कुरान व सुन्नत की शिक्षाओं पर अमल करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से दीन की राह पर चलने और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। वहीं मौलाना एकरामुल हक अइनी ने समाज सुधार, इंसानियत और भाईचारे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मस्जिदें केवल इबादत का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.