उलेमाओं ने पर्यटन मंत्री से माफी की मांग की
लखनऊ, मई 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अजान पर दिए गए विवादित बयान पर उलेमाओं ने नाराजगी जताई है। शिया और सुन्नी उलेमाओं ने कहा कि मस्जिद में होने वाली अजान से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमारा मजहब हमे शिक्षा देता है कि हम किसी धर्म की बुराई न करें और हम भी यही उम्मीद करते हैं कि मजहबे इस्लाम की कोई बुराई नही करे। मौलाना ने कहा कि मंत्री के अजान पर दिए गए बयान की हम कड़ी निन्दा करते हैं। मंत्री से हम अपील करते हैं कि अपने बयान को वापस लें और मुसलमानों से माफी मांगे। हमारा संविधान धर्म को मानने की इजाजत देता है और पर्यटन मंत्री के बयान से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पर्यटन मंत्री को दो नजरों से नहीं देखना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.