जमशेदपुर, जून 10 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान संदीप कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह कपाली थाना क्षेत्र के तामोलिया स्थित जेवियर स्कूल के समीप रहता है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह कपाली क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर उलीडीह इलाके में बेचता था। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-33 स्थित रिपीट कॉलोनी में सिदो-कान्हू आवासीय विद्यालय के पीछे खाली मैदान में कुछ युवक मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- उलीडीह में जब्त ब्राउन शुगर जांच के लिए भेजी गई पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और संदीप कुमार पांडेय को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से ब्राउन शुगर की 38 प...