जमशेदपुर, जून 17 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड ग्रीन वाटिका के समीप सेलिब्रेशन नामक फल एवं ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। दुकान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का एक हिस्सा टूटा हुआ है और उसे ऊपर उठाया गया है। दुकान के अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए गए हैं तथा गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये गायब हैं। अमित कुमार के अनुसार, शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने के कारण दो दिनों की बिक्री की राशि दुकान में ही रखी गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना प्...