सराईकेला, मार्च 2 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कटांगा पंचायत अंतर्गत उलीडीह गांव में यंग ब्वायज क्लब की ओर से महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनएसएस जमशेदपुर एवं एमबीएससी नुतनडीह के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एनएसएस जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष का खिताब अपने नाम कर लिया। कमेटी की ओर से विजेता टीम एनएसएस जमशेदपुर को आठ हजार रुपये एवं उपविजेता एमबीएससी नुतनडीह को छह हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के अरुण कुमार प्रधान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.