जमशेदपुर, मार्च 6 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के जींस के दाहिने पॉकेट से सफेद रंग के डिब्बे में रखी 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 2.07 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने जब्त सामान की सूची बनाकर उसे जब्त कर लिया गिरफ्तार युवक की पहचान उदय महतो के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.