जमशेदपुर, मार्च 8 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी के लिए विशेष टीम गठित की। टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची, तो मौजूद लोग पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक की तलाशी में उसके जींस के दाहिने जेब से एक सफेद रंग का डिब्बा बरामद हुआ। डिब्बे की जांच में उसमें ब्राउन शुगर की 27 पुड़ियां मिलीं। मौके पर ही पुड़ियों का वजन कराया गया, जिसमें कुल 2.07 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई। गिरफ्तार युवक की पहचान उदय महतो के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्याय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.